नगर परिषद बागली के उपयंत्री अलावा के साथ हुई मारपीट

नगर परिषद बागली के उपयंत्री अलावा के साथ हुई मारपीट, 
कारवाई हेतु थाना प्रभारी बागली को दिया आवेदन
देवास। नगर परिषद बागली में पदस्थ उपयंत्री करण अलावा के साथ नगर के लोगों द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर मारपीट तथा जातिगत गाली गलौज की गई जिसके विरोध में थाना प्रभारी बागली को एफआईआर दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया । आवेदन में  अलावा द्वारा बताया गया कि मैं नगर परिषद बागली में उपयंत्री के पद पर पदस्थ हूं, वार्ड क्रमांक 14 में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद अश्विन गुर्जर द्वारा मुझे मौके पर बुलाया गया जहां अन्य व्यक्ति गोविंद खटीक, आशीष कारपेंटर पहले से उपस्थित थे, उनके द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई, गाली गलौज दी गई, मुझे जान से मारने की धमकी दी गई तथा मेरी बाइक की चाबी छुड़ा ली गई और चारों तरफ से मुझे घेर लिया गया। विभाग के कुछ लोगों द्वारा मुझे बचाया गया। मैं आदिवासी वर्ग से आता हूं जिससे उनके द्वारा मेरे साथ इस तरह से अभद्र व्यवहार किया गया। कोई घटना घटती  है तो उसके जिम्मेदार यह लोग होंगे। अलावा ने मांग की है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट , शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया जावे। जयस के मुकेश बामनिया ने बताया कि देश आजाद होने के बाद भी आदिवासी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ इस तरह का बर्ताव किया जाना बेहद दुखदाई है यदि संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो आगामी समय में उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ