संविधान की उद्देशिका
की दिलाई गई शपथ
देवास: संविधान दिवस के अवसर पर बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री कार्यालय में अधीक्षण यंत्री केतन रायपुरिया द्वारा वृत,लेखा तथा संभागीय कार्यालय देवास के अधिकारियों व कर्मचारियों को संयुक्त रूप से संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।उन्होंने कहा भारतीय संविधान हमारी सभ्यता और संस्कृतियों का समागम है।
हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी,1950 को लागू किया गया। आमजन के नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर रुपल काबरा,ए.पी.पारस, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव,निष्कर्ष निवारिया,शिखा श्रीवास्तव,राकेश देवडे़,नरेश मालवीय, वंदना राजपूत , भगवान खत्री, राजकुमार शर्मा, ललिता देशमुख इत्यादि के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
दिनांक:27.11.2024
भवदीय
राकेश देवडे़
0 टिप्पणियाँ