जय जोहार
तकरीबन आज से 50 मिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर त्रिकोणीय ज़मीन का प्लेट अफ्रीका से टूटकर, अलग होकर तेज़ी से आगे बढ़ते हुए इंडियन सागर की ओर रवाना हुआ और जोर के झटके से सेंट्रल एशिया के प्लेट से पूरी ताकत के साथ टकराया.
इस टक्कर ने पृथ्वी की ज़मीन को आठ किलोमीटर ऊपर उठाकर हिमालय पर्वत श्रंखला को जन्म देकर आकाश को चूमने को विवश कर दिया. और सेंट्रल एशिया से जुड़ने से भारतीय उपमहाद्वीप का जन्म हुआ.
◆◆◆
अफ्रीका से टूटकर ज़मीन ही नही आयी, मनुष्य भी आये. आज से 50,000 वर्ष पूर्व इंसान अफ्रीका से आकर भारत की भूमि पर कदम रखा.
भारत में आने वाले प्रथम मनुष्य आदिम जनजाति के थे, वह आदिवासी थे जिन्होंने इस भारत को अपने श्रम और आविष्कार से भारत बनाया.
आदिवासी समाज ने इस भूमि पर कृषि की, कृषि औजारों का आविष्कार किया. प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान का आविष्कार किया. इस देश को भोजन संस्कृति प्रदान की. चख कर बताया कौन सा भोजन पेड़ पौधे खाने लायक हैं, कौन सा ज़हरीला है. इस प्रक्रिया में हज़ारों वर्ष लगे, इसमें लाखों लोगों की जान गयी.
◆◆◆
भारत में कृषि औजार, ध्वनि यंत्र और हथियार जैसे धनुष बाण तीर का आविष्कार और खोज आदिवासी समाज ने की.
इस देश को आदिवासी समाज होड़ोपौथी चिकित्सा पद्धति दी जो 10,000 वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति है.
मैं सर झुकाकर आदिवासी समाज को प्रणाम करता हूँ, आप हैं तो हम हैं.
संकलन:राकेश देवडे़ बिरसावादी
0 टिप्पणियाँ