क्षेत्रीय विधायक सांसद तथा प्रशासन के वादों की खूली पोल।
कोथमीर सहित कई गांव जलमग्न,कोई नहीं ले रहा सूध ,ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
ये भयानक तस्वीरें तथा विडियो जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर धाराजी क्षेत्र के गांवों की है जो जिले की आखिरी सीमा पर नर्मदा किनारे बसे है। इंदिरा सागर तथा ओंकारेश्वर डेम से छोड़ा जा रहा बैक वाटर जिससे धाराजी क्षेत्र के कई आदिवासी गांव नयापुरा, गुवाड़ी, कोथमीर डूब गए हैं। गांवों में अफरा तफरी मच गई है।नाव की सहायता से परिवार की जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं,कहीं कुछ लोगों की पानी में डूबने की खबर आ रही है।नर्मदा के उस पार कुछ ही दूरी पर खंडवा जिले की सीमा लगती है। स्थानीय ग्रामीणों से मेरी दुरभाष पर चर्चा हुई है,वह सब लोग समाजजनों से मदद की गुहार लगा रहे हैं,कह रहे हैं, हमें काग्रेस और बीजेपी से कोई आस नहीं है, हमें समाज के संबल की आवश्यकता है।समाज के संगठनों जयस ,बिरसा ब्रिगेड,आमुस अजाक्स,आकास से उम्मीद है।उक्त अव्यवस्था पर क्षेत्रीय विधायक, सांसद तथा प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की रही है। देवास जिले के माननीय कलेक्टर महोदय Collector Dewas से आग्रह है धाराजी क्षेत्र के आदिवासी गांव की समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर उन्हें मदद प्रदान करने का कष्ट करें। साथ ही आसपास के गांव के लोगों से विशेष निवेदन है प्रभावित लोगों की मदद करें।
:राकेश देवडे़ बिरसावादी
(सामाजिक कार्यकर्ता)
0 टिप्पणियाँ