आदिवासी क्रांतिकारी छीतु किराड़

आलीराजपुर का विस्मृत क्रांतिकारी – छीतू किराड़ -- आलीराजपुर विद्रोह 1871    
छीतू किराड़  सोरवा गाँव के निवासी थे I 
आलीराजपुर की जनता की मांग है कि सोरवा में छीतू किराड़ की मूर्ति स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया जाए , यह करने में क्षेत्र का गौरव होगा I 

सोरवा में पुराने थाने का भवन और प्राचीन पत्थरों से निर्मित चारदीवारी भी हैं , इस बाउंडरी वाल में कुछ मूर्तियों भी लगी होने से इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी हैं I 
शासकीय जगह उपलब्ध हैं और  छीतू किराड़ की मूर्ति स्थापित कर यहाँ एक संग्रहालय निर्मित किया जाकर हम इस क्रांतिकारी को सम्मान प्रदान कर सकते हैं I 

आलीराजपुर स्टेट  में भी 1870 के आसपास स्थानीय राजवंश और अंग्रेजों की सांठ गाँठ से आदिवासी भील – भिलाला समुदाय पर शोषण और दमन जब जोरों पर था तब  सोरवा क्षेत्र के छीतू किराड़ और समीपस्थ गाँवों के प्रमुख  पटेल और  तडवी ने इसका विरोध किया I पहले तो राजा को उनके कारिंदों की मनमानी , अत्याचार की जानकारी देते हुए न्याय माँगा I जब सुनवाई नहीं हुई तो विद्रोह कर दिया I यह विद्रोह अंग्रेजों द्वारा राजा के माध्यम से किए जा रहे शोषण के विरुद्ध था I 
  छीतू किराड़ ने जबरन लागू मनमानी करों की बेरहमी से वसूली के खिलाफ़ था I 
छीतू किराड़ ने अपने साथियों के साथ  रोबिन हुड शैली में कार्य करते हुए गरीब आदिवासियों की मदद की I 

इस आदिवासी क्रांतिकारी को  इतिहास में भुला दिया गया I इसके बारे में आज भी कुछ खोजी व्यक्ति – रोहित पडियार और उनके साथी दस्तावेजों का संकलन कर रहे हैं ताकि  छीतू किराड़ को क्रांतिकारी सिद्ध कर सकें I
             : राकेश देवडे़ बिरसावादी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ