राष्ट्रीय जयस कार्यालय का शुभारंभ, जिले के जयस बिरसा ब्रिगेड युवा हुए सम्मिलित

देवास।सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक मोहन लाल रावत के नेतृत्व में जयस बिरसा ब्रिगेड देवास के युवा खंडवा रोड़ इंदौर स्थित जयस राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।जयस के राकेश देवडे़ बिरसावादी ने बताया राष्ट्रीय जयस कार्यालय बनाने का प्रमुख उद्देश्य है संपूर्ण भारत के गरीब,शोषित,पीड़ित ,मजदूर, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक समाजजन तथा शहर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निवारण करना तथा आओ नेतृत्व तैयार करे की थीम को आधार बनाकर विधानसभा लोकसभा में युवाओं को पहुंचाना। इस अवसर पर जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा,जयस प्रदेश अध्यक्ष रामदेव काकोड़िया, मुकेश बामनिया,मोहन जामले, विष्णु मोरे,भीम सोलंकी,रवि गामड़ तथा जयस बिरसा ब्रिगेड युवा उपस्थित थे।

भवदीय
 राकेश देवडे़ बिरसावादी 
9617638602

सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
दिनांक 9 अक्टूम्बर 2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ