एक मार्मिक सामाजिक अपील:-
"आदिवासी (बारेला) समाज की हमारी छोटी बहन कुमारी रामकली पिता श्री चिरांग्या जी ग्राम हास्याखेडी़ तहसील सतवास जिला :देवास (मध्य प्रदेश ) की निवासी हैं।इन्होंने सेल्फ स्टडी करके N.E.E.T. परीक्षा पास कर ली।इनका सिलेक्शन L.N.T.C.मेडीकल कालेज इंदौर में M.B.B.S की पढ़ाई के लिए हुआ है किंतु घर की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने से मेडीकल की पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।इनके गांव से इंदौर तक जाने के किराये तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।इस बहन की समस्या देखकर आदरणीय संतोष टैगोर साहाब (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर ),आकाश भूरिया जी (एएसपी),हिना डावर ( टी.आई.) ,गणपत सर फारेस्ट विभाग ,अनिता अलावा दीदी, राकेश जी अचाले,गणपत सर फारेस्ट विभाग सहित कई लोग इनकी मदद के लिए आगे आए है।
श्री टैगोर साहाब के अनुसार - "आदरणीय समस्त समाजजन आपसे अनुरोध है कि मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लगभग हो चुके है । किंतु हमारे अनुसूचित जनजातियों के छात्र और छात्राओं को उनके हिन्दी मीडियम / ग्रामीण पृष्ठभूमि के कारण विभिन्न समस्या आ रही है। मेरा अपने समूह के माध्यम से अनुरोध है कि इन कॉलेज में अध्यनरत छात्र और छात्राओ की सूची प्राप्त कर इनकी मदद की जाना चाहिए। इसका एक उदाहरण है कि इंदौर स्थित एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में ST की छात्रा द्वारा एडमिशन के पश्चात् फ़ीस नहीं भर पाने के कारण कॉलेज नहीं जा रही है, इसलिए कॉलेज द्वारा माननीय हाईकोर्ट के माध्यम से सीट ख़ाली करवा कर अन्य के लिए दिए जाने का प्रयास किया था। किंतु माननीय अभिभाषक श्री अनिकेत नाइक सर , डॉ राजेंद्र मार्को साहब के द्वारा शासन से प्राप्त होने वाली छात्रवृति के माध्यम से राशि जमा करने का अनुरोध माननीय न्यायालय से किया जा रहा है । उक्त स्टूडेंट की जानकारी कल मुझे दी गई थी जिसके घर पर भाई आकाश भूरीया ( add sp) व अपने समाज की बहन हिना डावर ( थाना प्रभारी )द्वारा वापिस इंदौर आने हेतु प्रयास किया जा रहा है । मेरा सिर्फ़ उक्त मेसेज के माध्यम से ऐसे अन्य सभी छात्र छात्राओं के सहयोग हेतु अनुरोध है ।
समाज की इस होनहार बेटी की मेडिकल पढ़ाई जारी रखने हेतु हमें आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए।जितने भी आदिवासी समाज के अधिकारी कर्मचारी विधायक सांसद हैं सभी से अपील करता हूं इस बहन की मदद करें।"
:राकेश देवडे़ बिरसावादी
:राकेश देवडे़ बिरसावादी
0 टिप्पणियाँ